फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Today and tomorrow, the system will be tested, more than 18 thousand candidates will appear for the police recruitment exam.

Pilibhit News: आज और कल व्यवस्था की परीक्षा, 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow, the system will be tested, more than 18 thousand candidates will appear for the police recruitment exam.
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज । संवाद
पीलीभीत। जिले में शनिवार और रविवार को 10 केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। एएसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार को आईजी व कमिश्नर ने भी सुनगढ़ी क्षेत्र के दो केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें नौ परीक्षा केंद्र शहर और एक बीसलपुर में है। शहर के परीक्षा केंद्राें में तीन सुनगढ़ी व छह कोतवाली क्षेत्र में हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दो दिन में कुल 18240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक पाली में 4560 अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। ऐसे में हर अभ्यर्थी सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के अलावा एक फोटो और कोई पहचान पत्र लेकर आना होगा, तभी उसको परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के द्वार पर इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक और कांस्टेबल की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा केंद्र के चारों ओर भी पुलिस तैनात रहेगी।
इसी क्रम में एएसपी विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकार नगर दीपक चतुर्वेदी ने शहर में पड़ने वाले सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। केंद्रों के बाहर वाहन की पार्किंग व्यवस्था और मोबाइल व प्रतिबंधित सामान रखने के लिए लॉकर भी बनवाए गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी पुलिस की तैनाती की गई।
शहर के नौगवा, गोहनिया, असम, नकटादाना, डिग्री कॉलेज चौराहे पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इसी क्रम में शुक्रवार को बरेली की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सुनगढ़ी क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



-
इन केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा



शहर में राजकीय बालिका इंटर कालेज, रामा इंटर कॉलेज, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अवंतीबाई इंटर कॉलेज, ऐशन कॉलेज, ज्ञान इंटरनेशनल, हाफिज रहमत खां इंटर कॉलेज, लॉ कालेज और पुष्प इंस्टीट्यूट। इसके अलावा बीसलपुर के केकेएस इंटर कॉलेज पर भी परीक्षा होगी।



-
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलेंगी 22 अतिरिक्त बसें
शनिवार व रविवार को जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम 22 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। अभी बरेली तक 76 बसें संचालित होती थीं। दो दिनाें तक इस मार्ग पर 98 बसें संचालित की जाएंगी।

-
बीसलपुर में 768 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा



बीसलपुर। केकेएस इंटर कॉलेज में शनिवार को 768 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा 16 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि 50 प्रतिशत कॉलेज के और शेष जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे समय मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed