फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tikakaran utsav

54 बूथों पर टीकाकरण उत्सव के बीच ने 5438 लगवाई वैक्सीन

Mon, 12 Apr 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tikakaran utsav
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चल रहे टीकाकरण को तेेज करने के लिए शासन के निर्देश पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन 54 बूथों पर 6600 लोगों का लक्ष्य तय किया था। इसके सापेक्ष 5438 लोगों ने टीकाकरण कराया, जबकि 1162 लोग टीकाकरण में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रविवार को टीकाकरण उत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन शहर के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बर्न यूनिट, आयुर्वेदिक कॉलेज में टीकाकरण बूथ बनाया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र पूरनपुर, गजरौला, गभिया सहराई, माधोटांडा, न्यूरिया, अमरिया, बीसलपुर, बरखेड़ा, बिलसंडा, जहानाबाद समेत 54 बूथ बनाए गए। जहां सुबह दस बजे से ही कोविड नोडल और अन्य प्रभारियों ने बूथ पर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। पूरे दिन पहले टीकाकरण उत्सव में 45 साल से अधिक उम्र वाले 3688 लोगों ने पहली डोज और 35 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। इनके अलावा 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग में 1636 ने पहली डोज और 76 बुजुर्गों ने बूथ पहुुंचकर दूसरी डोज लगवाई और फ्रंटलाइन वर्करों में एक ने पहली डोज, तो दो वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 11 से 14 अप्रैल तक विशेष कैंप चलाया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed