फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger seen sitting in the bushes of Hardoi branch canal track

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर पटरी की झाड़ियों में बैठा दिखा बाघ

Sun, 13 Aug 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tiger seen sitting in the bushes of Hardoi branch canal track
नहर पटरी पर झाड़ियो में छिपे बाघ को देखने को लगी भीड़ । संवाद
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर के आसपास बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। रविवार को बाघ नहर की पश्चिमी पटरी की झाड़ियों में आकर बैठ गया। बाघ देख राहगीरों ने शोर-शराबा किया। सूचना पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है। नहर पटरी से आवागमन बंद करा दिया है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधौपुर के समीप हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर बाघ पिछले तीन महीनों से चहलकदमी कर रहा है। बाघ पकड़ने को हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर दो स्थानों पर पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन बाघ पिंजरा के पास नहीं पहुंचा। कई बार बाघ देखेे जाने पर निगरानी को टीमें लगाई गई। बाघ की चहलकदमी बंद होने पर वन विभाग के अफसरों ने उसके जंगल में लौटने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को सुबह बाघ किसान गोपाल के खेत के समीप हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर डूंडा कॉलोनी नंबर आठ के समीप आकर झाडिय़ों में बैठ गया। राहगीरों ने झाडिय़ों में छिपे बाघ को देखकर शोर-शराबा किया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को मोबाइल पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने वनकर्मियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास लोगों की लगी भीड़ को हटाने को पुलिस को बुलाया। मौके पर वन विभाग के अफसरों के न पहुंचने पर लोगों में रोष देखा गया। नहर पटरी से आवागमन रोक दिया गया। इससे रहागीरों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य को आवागमन करना पड़ा। तीन महीने से बाघ की चहल कदमी बंद न होने से आसपास के लोगों में रोष है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।

नहर पटरी पर झाड़ियो में छिपे बाघ को देखने को लगी भीड़ । संवाद

नहर पटरी पर झाड़ियो में छिपे बाघ को देखने को लगी भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed