{"_id":"655ba2ca5508013b4d0a10b8","slug":"tiger-reached-outside-the-house-stampede-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-7867-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर के बाहर पहुंचा बाघ, भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर के बाहर पहुंचा बाघ, भगदड़ मची
विज्ञापन
चितरपुर में बाघ की निगरानी करती टीम । स्रोत - टीम
कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव के आसपास चहलकदमी कर रहा बाघ रविवार रात एक ग्रामीण के घर के बाहर पहुंच गया। बाघ की चहलकदमी देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों के शोर शराबा करने पर बाघ खेतों में चला गया। ग्रामीणों में भय की स्थिति है।
माधोटांडा क्षेत्र में छह माह से बाघों की दहशत है। एक सप्ताह से जमुनिया, पिपरिया संतोष और डगा गांव के आसपास बाघों की मौजूदगी देखी जा रही है। रविवार रात पिपरिया संतोष क्षेत्र में घूम रहा बाघ गांव निवासी भगवानदास के घर के बाहर पहुंच गया। ग्रामीणों की बाघ पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई।
ग्रामीण का कहना है कि घर में परिजन मौजूद थे। गनीमत रही कि बाहर घूम रहे अन्य लोगों की बाघ पर नजर पड़ गई। शोर शराबा करने पर बाघ वहां से हट गया। गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी बताई जा रही है। वन दरोगा रामाधार ने बताया कि पिपरिया संतोष और चित्तरपुर के निकट बाघों की निगरानी के लिए टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
चित्तरपुर के पास पहुंचे बाघ पर रखी जा रही निगाह
जंगल से बाहर माधोटांडा क्षेत्र में कई बाघों की मौजूदगी देखी जा रही है। सोमवार सुबह कलीनगर के निकट चित्तरपुर पुल के पास बाघ की मौजूदगी देखी गई। मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने खेतों में घूमते बाघ का वीडियो भी बनाया। बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत है। सूचना के बाद सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने निगरानी शुरू कर दी। बाघ खारजा नहर की ओर पहुंच गया।