फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger on madhotanda khatema road

माधोटांडा खटीमा जंगल मार्ग पर बाघ देख वाहनों की लगी कतार

Thu, 24 Mar 2022 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tiger on madhotanda khatema road
माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर आया बाघ। (सोशल मीडिया) - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। माधोटांडा खटीमा मार्ग पर बाघों की आमद का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को जंगल से निकलकर एक बाघ सड़क पर आ गया। इससे वाहनों के पहिया थम गए। करीब बीस मिनट तक बाघ सड़क के किनारे के क्षेत्र में चहलकदमी करता रहा। बाघ को देखने के लिए वाहनों की कतार लग गई। बाघ के चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के जंगल क्षेत्र से माधोटांडा खटीमा मार्ग गुजरता है। पिछले कई दिनों से जंगल मार्ग क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्णागिरी मेले के दौरान मार्ग पर आवागमन भी काफी बढ़ गया है। पैदल, साइकिल के अलावा बड़े वाहनों से जाने वाले श्रद्धालु मार्ग से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर सोमवार को भी बाघ माधोटांडा खटीमा जंगल मार्ग पर निकल आया। दिन के करीब तीन बजे खटीमा की ओर से आ रहे राहगीरों की बाघ पर नजर पड़ी तो वाहन को रोक लिए। मार्ग पर निकलकर आया बाघ कुछ देर तक खड़ा रहा। इससेे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद बाघ मार्ग से उतरकर झाड़ियों में जाकर रुक गया। करीब बीस मिनट तक बाघ की मौजूदगी देखी जाती रही। वाहन सवार लोगों ने बाघ की अलग अलग वीडियो बनाई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed