फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger made two bulls morsel

वनकटी में बाघ ने दो सांड़ों को बनाया निवाला

Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
tiger made two bulls morsel
पीलीभीत। तराई इलाके में इन दिनों जंगल से निकले बाघ और तेंदुओं की चहलकदमी से खासी दहशत है। मंगलवार पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गांव वनकटी के पास भी एक बाघ देखा गया। यहां बाघ ने दो छुट्टा सांड़ों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांड़ को मरा देखा इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची माला रेंज और सामाजिक वानिकी की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना किया। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। दो आवारा सांड़ों पर बाघ के हमले के बाद क्षेत्रवासियों में खासी दहाशत देखी गई।
विज्ञापन

वहीं इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की आतंक से लोगो में दहशत है। रात करीब तीन बजे के आसपास गभिया सहराई निवासी कमल ढाली के गौशाला में घुसे एक तेंदुए ने बंधी गाय पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से गाय चिल्लाने लगी। तेंदुआ गाय के पास खड़े बछड़े को जबड़े में दबाकर भागने ही वाला था कि परिवार वालों ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया। शोर शराबे पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर भाग निकला। बताते हैं कि भाग रहे तेंदुए ने पीछे दौड़ रहे ग्रामीणों पर मुड़कर हमले का प्रयास किया तो ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इससे कमल ढाली के पैर में चोट भी लग गई। सूचना पर मंगलवार सुबह नौजल्हा वन चौकी के वन दरोगा रघुवीर सिंह और रवि यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed