{"_id":"585ac0cf4f1c1b6752e396c3","slug":"tiger-arrived-near-sherpur-and-cimmeria-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर व सिमरिया के निकट बाघ पहुंचने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरपुर व सिमरिया के निकट बाघ पहुंचने से दहशत
Wed, 21 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
शेरपुर व सिमरिया के निकट बाघ पहुंचने से दहशत
Link Copied
बुधवार को शेरपुर कस्बे के निकट बाग में और घुंघचाई क्षेत्र के सिमरिया गांव के निकट बाघ देखा गया। इसकी सूचना पर वनविभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बाघ के पद चिह्न देखे। बाघ दिखने की सूचना से क्षेत्र में दहशत हैं। शेरपुरकलां। कस्बे के निकट बुधवार सुबह खुसरो खां के बाग में बाघ दिखने पर लोगों ने शोर मचाया और हवाई फायरिंग की। प्रधान पति हाजी रियाजतनूर खां मझले ने इसकी सूचना फोन पर डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मौके पर जाकर बाघ के पदचिह्न देखे। बाघ दिखने से लोगों में पूरे दिन दहशत का माहौल रहा। इससे पूर्व मंगलवार की शाम गांव खैरपुर में माधोटांडा माइनर नहर के समीप कुछ लोगों ने बाघ देखा। घुंघचाई। गांव सिमरिया में दोपहर को कुछ लोगों ने बाघ को चहलकदमी करते देखा। इसकी सूचना पर सामाजिक वानिकी के एसडीओ केपी सिंह ने स्टाफ को मौके पर भेजा। वनविभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि देरशाम तक बाघ की लोकेशन खेतों में पाई गई है। उसे खेतों से जंगल में खदेड़ने के लिए पटाखे आदि भेजे गए हैं। उम्मीद है रात को बाघ जंगल में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।