फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger arrived near Sherpur and Cimmeria Panic

शेरपुर व सिमरिया के निकट बाघ पहुंचने से दहशत

Wed, 21 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 21 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tiger arrived near Sherpur and Cimmeria Panic
शेरपुर व सिमरिया के निकट बाघ पहुंचने से दहशत
बुधवार को शेरपुर कस्बे के निकट बाग में और घुंघचाई क्षेत्र के सिमरिया गांव के निकट बाघ देखा गया। इसकी सूचना पर वनविभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बाघ के पद चिह्न देखे। बाघ दिखने की सूचना से क्षेत्र में दहशत हैं। शेरपुरकलां। कस्बे के निकट बुधवार सुबह खुसरो खां के बाग में बाघ दिखने पर लोगों ने शोर मचाया और हवाई फायरिंग की। प्रधान पति हाजी रियाजतनूर खां मझले ने इसकी सूचना फोन पर डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मौके पर जाकर बाघ के पदचिह्न देखे। बाघ दिखने से लोगों में पूरे दिन दहशत का माहौल रहा। इससे पूर्व मंगलवार की शाम गांव खैरपुर में माधोटांडा माइनर नहर के समीप कुछ लोगों ने बाघ देखा। घुंघचाई। गांव सिमरिया में दोपहर को कुछ लोगों ने बाघ को चहलकदमी करते देखा। इसकी सूचना पर सामाजिक वानिकी के एसडीओ केपी सिंह ने स्टाफ को मौके पर भेजा। वनविभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि देरशाम तक बाघ की लोकेशन खेतों में पाई गई है। उसे खेतों से जंगल में खदेड़ने के लिए पटाखे आदि भेजे गए हैं। उम्मीद है रात को बाघ जंगल में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed