फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three of the UP 100 police personnel suspended

यूपी 100 के तीन पुलिस कर्मी निलंबित

Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three of the UP 100 police personnel suspended
Three of the UP 100 police personnel suspended - फोटो : Three of the UP 100 police personnel suspended
 पुलिस की दबिश के दौरान बुजुर्ग रामपाल की मौत के मामले में फंसे यूपी 100 के तीन पुलिसकर्मियों को अफसरों के आदेश की अनदेखी करना महंगा पड़ा है। एसपी ने विवेचना पूरी होने तक एक एचसीपी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। 
विज्ञापन

बिलसंडा के ढकरिया गांव में मारपीट के एक मामले में तीन दिन पहले यूपी 100 की गाड़ी संख्या 2076 में तैनात पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान बुजुर्ग रामपाल की मौत हो गई। परिवारवालों ने पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत का आरोप लगाया। रामपाल के बेटे की तहरीर पर पुलिस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान न मिलने से पुलिसकर्मियों को कुछ राहत मिली है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। घटना के बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने पीआरवी 2076 के हेड कांस्टेबल मुसर्रत हुसैन, कांस्टेबल चालक कृष्ण कुमार और रक्षपाल सिंह को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया था। दो दिन बीतने के बाद किसी पुलिसकर्मी ने अपनी आमद नहीं कराई। इसका पता लगने पर एसपी ने सख्ती दिखाई। एसपी ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को विवेचना पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सकें। निलंबन की जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। अनुशासनहीनता और अभद्रता करने वालों पर सख्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed