फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three lakh rupees were snatched in the name of sending laborers to the kiln

Pilibhit News: खेल मैदान पर कब्जा कर बो दी फसल

Mon, 05 Feb 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were snatched in the name of sending laborers to the kiln
जहानाबाद में जोता गया खेल का मैंदान । संवाद
जहानाबाद। खेल मैदान पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। यही नहीं उस पर फसल भी बो दी। इसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्र में मोहल्ला नई बस्ती वार्ड दो के लोगों ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा जूनियर हाईस्कूल की कृषि भूमि नीलामी के लिए छह सितंबर की तिथि तय की गई थी। नीलामी आशिक आदि लोगों के नाम तीन वर्ष के लिए हुई थी, लेकिन बोलीदार एवं उसके साथियों ने जो नंबर नीलाम हुआ था उन नंबरों से हटकर दूसरे गाटा संख्या पर कब्जा कर लिया, जो कि स्कूल का खेल मैदान है। खेल मैदान को जोत लिया गया है, जबकि आवंटित जमीन कांशीराम शहरी आवास में है।

इससे पूर्व में की गई शिकायत के बाद इन लोगों को चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी कब्जेदारों ने सरसों की फसल बो ली और काट भी ली। पूर्व सभासद असलम यार ख़ान, मनोज सागर, मुन्ना रियासत, गजेंद्र सिंह, सोहन लाल, साजेब अली, ज़ाहिद अली, साबिर शाह, ज़ाकिर शाह, शाकिर अली, सुबहान शहंशाह अली आदि लोगों ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed