'भाभी' का जहरीला कारोबार: 60 लाख के चरस-स्मैक के साथ मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार, बरामद माल देख पुलिस भी हैरान
पीलीभीत में पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में स्मैक बिक्री की सूचना पर छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने मौके से सीमा पांडेय उर्फ भाभी के पास से 131 स्मैक की पुड़िया, एक किलोग्राम चरस और छह हजार रुपये बरामद किेए हैं। उसके बेटे मोहित के पास से एक किलोगाम चरस और एक अन्य आरोपी के पास से एक किलोग्राम चरस बरामद की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में स्मैक-चरस बिक्री की सूचना पर पुलिस ने लाइनपार में छापा मारकर 131 स्मैक की पुड़िया और तीन किलोग्राम चरस बरामद की। इसके साथ मां-बेटा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पहले भी चार बार जेल जा चुकी है।
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में स्मैक बिक्री की चर्चा पहले से चल रही थी। पुलिस ने कई बार छापा भी मारा। मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की लाइन पार निवासी सीमा पांडेय जो 'भाभी' नाम से प्रसिद्ध है। मादक पदार्थों का व्यापार करती है। पहले भी जेल जा चुकी है। मंगलवार सुबह अपने घर के सामने अपने पुत्र मोहित पांडेय के साथ एक ग्राहक को स्मैक और चरस बिक्री की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
60 लाख रुपये का पकड़ा माल
पुलिस ने सीमा पांडेय के पास से 131 स्मैक की पुड़िया, एक किलोग्राम चरस और छह हजार रुपये बरामद किेए हैं। उसके पुत्र मोहित के पास से एक किलोगाम चरस और गांव शहबाजपुर निवासी निशान सिंह के पास से एक किलोग्राम चरस बरामद किया है। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया गया। उन्होंने दावा किया किबरामद स्मैक और चरस की कीम अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख रुपये है। सीओ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि सीमा पांडेय मादक पदार्थों की बरामदगी पर जेल जा चुकी है।