फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three e-rickshaws and an overloaded truck were seized during the checking drive.

Pilibhit News: चेकिंग अभियान में ओवरलोड ट्रक सहित तीन ई-रिक्शा सीज

Sat, 06 Jun 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Three e-rickshaws and an overloaded truck were seized during the checking drive.
घुंंघचाई। सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत के बाद पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक सहित तीन ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

मैगलगंज हाईवे पर बृहस्पतिवार को सुबह उदरहा तिराहे के तीव्र मोड़ पर बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। एआरटीओ सुनील कुमार मिश्रा, सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने पहुंचकर मौका मुआयना कर लोगों से जानकारी ली थी। इस पर एआरटीओ व सीओ ट्रैफिक ने शुक्रवार को हाईवे चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने हाईवे पर सवारियां ढो रहे ई-रिक्शा को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। कई ई-रिक्शा चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं मिले, जबकि कुछ वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। ऐसे वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed