{"_id":"6666fada13ca9a5d14029e82","slug":"three-cars-collided-one-person-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-117693-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन कारें भिड़ीं, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन कारें भिड़ीं, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खाई में पड़ी क्षतिग्रस्त कार । स्रोत - ग्रामीण
कलीनगर। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर के निकट तीन कारें आपस में भिड़ गईं। इसमें एक कार उछलकर पेड़ से जा टकराईं। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसा सोमवार को करीब चार बजे के करीब हुआ। पीलीभीत के मंडी गेट निवासी छोटू (30), प्रदीप और विनोद कार से पीलीभीत जा रहे थे। सामने से एक अन्य कार आ रही थी। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर गांव के निकट पहुंचते ही अचानक दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक कार उछलकर मार्ग किनारे खड़े पेड़ से जा टकराईं।
इस दौरान पीछे से आई तीसरी कार इन कारों से टकरा गई। हादसे में पेड़ से टकराने के दौरान कार में सवार छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि प्रदीप और विनोद भी घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के बाद माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को पूरनपुर सीएचसी भेजा गया। जहां छोटू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में दो अन्य कारें क्षतिग्रस्त हुईं, लेकिन कार सवार सुरक्षित बच गए।
एसओ अचल कुमार ने बताया कि हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कारों को थाने में खड़ा कराया गया है।