फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves entered the house through the roof and took away cash and jewellery, panic in the area

Pilibhit News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी व जेवरात ले गए, इलाके में दहशत

Fri, 01 Aug 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof and took away cash and jewellery, panic in the area
कलीनगर में चोरी की घटना के बाद घर में फैला पड़ा सामान। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार रात वार्ड नंबर नौ में चोरों ने छत के रास्ते घर में दाखिल होकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने परिजनों पर नशीला पदार्थ छिड़ककर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

कलीनगर के वार्ड नंबर नौ निवासी मौलाना समीर पूरनपुर के एक मदरसे में पढ़ाते हैं। बृहस्पतिवार रात घर में पत्नी राबिया और बच्चों के अलावा रिश्तेदार महिला मौजूद थी। खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। पीड़ित ने बताया कि रात में किसी समय चोर छत पर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस आए।
विज्ञापन

इसके बाद घर में रखे करीब दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। आहट पर परिजन जागे, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। चोरों की तलाश भी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर चौकी पुलिस के अलावा थाने से भी स्टाफ मौके पर पहुंचा। परिजनों से जानकारी कर स्थिति को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का यह भी कहना था कि चोरों ने घर में सो रहे लोगों पर नशीला पदार्थ का छिड़काव भी किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। घर में सो रही महिला की ओर से बताया गया कि एक महिला समेत दो लोगों को भागते हुए देखा भी गया। मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed