{"_id":"67d5cc3e3611ceba360184a4","slug":"they-were-surrounded-on-the-way-and-attacked-with-sharp-weapons-one-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-132399-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत
Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। खेत पर जा रहे पिता-पुत्र और भाई पर गांव के ही लोगों ने रंजिश को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे तीनों लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना थाना क्षेत्र के ईंटगांव में शुक्रवार अपराह्न हुई। गांव निवासी देवकीनंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद वह अपने पिता रामभरोसे 45 व चाचा सुखलाल के साथ अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान ईटगांव पुलिस चौकी के समीप पहले से घात लगाए बैठे ओमप्रकाश, राजेश, भगवानदास, रामलडेते, हीरालाल, राजकुमार, महेंद्रर, गुड्डू, प्रदीप, शिवकुमार, अरुण, करन, अर्जुन ने रंजिश को लेकर एक राय होकर बंका और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से तीन लोग घायल हो गए।
रामभरोसे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद आरोपी भाग गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को बिलसंडा सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर हालत में रामभरोसे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मारपीट के बाद इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हुई है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।