फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was a scuffle at the prescription, consultation and medicine counter, patients reached beyond 1500.

Pilibhit News: पर्चा, परामर्श और दवा काउंटर पर धक्का-मुक्की, मरीज पहुंचे 1500 के पार

Tue, 11 Feb 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle at the prescription, consultation and medicine counter, patients reached beyond 1500.
शहर के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी लाइन।संवाद
पीलीभीत। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्चा और दवा काउंटर पर धक्का-मुक्की का नजारा दिखा। चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी। पैथॉलाजी के बाहर भी मरीजों की भीड़ दिखी। मौसम में हुए बदलाव की वजह से फिजिशियन कक्ष में सर्दी, बुखार, जुकाम और सांस के रोगी अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध होने के बाद यहां मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को करीब 1504 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके साथ ही 700-800 पुराने पर्चे के मरीज भी उपचार को पहुंचे। घंटों लाइन में लगने के बाद मरीजों को पर्चा बन सका। इसके बाद चिकित्सक कक्ष में भी भीड़ अधिक होने के कारण घंटों लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

चिकित्सक भी मरीजों को एक से दो मिनट ही देख पा रहे थे। सोमवार को फिजिशियन कक्ष में 225 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारी के साथ ही करीब 20-30 मरीज सांस से पीड़ित पहुंचे। फिजिशियन कक्ष के डॉ. महावीर ने बताया कि मौसम के चलते लोगों में सांस की बीमारी भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से बुखार, जुकाम व सर्दी के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस रोगी यह बरतें सावधानी
1- सांस रोगी धूम्रपान करने व तंबाकू उत्पादों से बचें।
2- एलर्जी और विषाक्त पदार्थों के संपर्क से बचें।
3- स्वस्थ शरीर के वजन को बनाए रखना।
4- अधिक ऊंचाई पर अत्यधिक परिश्रम से बचें।
5- नियमित दवाएं लें, डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed