फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is a tussle at the committees to get fertilizer

Pilibhit News: खाद पाने के लिए समितियों पर हो रही धक्का-मुक्की

Wed, 27 Nov 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
There is a tussle at the committees to get fertilizer
पीलीभीत की मंडी समिति ​स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर पहुंची खाद।संवाद
पीलीभीत। कई दिनों की किल्लत के बाद समितियों पर खाद तो पहुंच गई, लेकिन किसानों को राहत फिर भी नहीं मिल सकी है। खाद लेने के लिए किसान सुबह से ही समितियों पर कतार में लगे नजर आ रहे हैं। वहीं संकट के डर के चलते कई जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अफसरों का दावा है कि अधिकांश समितियों पर खाद उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

कृषि बहुल जिले में रबी की फसलों की बोआई की तैयारी जोरों पर है। किसान फसल बोने के लिए दिन रात जुटे हैं। जोताई के बाद खाद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में डीएपी और एनपीके की आवश्यकता बढ़ गई। जिले में कई दिनों से खाद की किल्लत थी। समितियों पर खाद न होने से सन्नाटा पसरा था। किसान परेशान थे। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी होने लगे थे। फसल की बोआई प्रभावित होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं, दो दिन पूर्व जिले में 1370 मीट्रिक टन डीएपी खाद की खेप पहुंच गई। इसके बाद खाद को समितियों पर भेजने में तेजी देखी गई। सोमवार तक अधिकांश समितियों पर खाद भेज दी गई थी। शेष में मंगलवार को खाद भेजी गई। खाद पहुंचने के बाद समितियों पर किसानों की कतारें लगने लगीं। कई जगहों पर मारामारी की स्थिति भी देखी गई। दोबारा खाद खत्म होने का डर भी किसानों को सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले में 76 समितियां हैं। अधिकांश में खाद पहुंचा दी गई है। प्रति किसान तीन कट्टे तक खाद देने पर अमल किया जा रहा है।

पीलीभीत की मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर पहुंची खाद।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर पहुंची खाद।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed