फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There is a need to spread Baba Saheb's ideas to the masses: Jagga

बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : जग्गा

Sun, 03 Aug 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
There is a need to spread Baba Saheb's ideas to the masses: Jagga
गांव लोहरपुरा में पीडीए की पंचायत को संबोधित करते सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू। स्वयं
पूरनपुर। गांव लोहरपुरा में पीडीए की पंचायत में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि संविधान को कुचलने के मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सपा का लक्ष्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को सब तक पहुंचाना है। बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन


लोहारपुरा में हुई पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनविरोधी और पीडीए विरोधी है। जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से पीडीए समाज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा का लक्ष्य संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों को पिछड़े, अगड़े और दलितों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने कहा कि भाजपा ताकतवर होगी, तब वह संविधान को कुचलने की कोशिश करेगी। सपा इसके विरोध में मजबूती से खड़ी है। सपा मुखिया भाजपा के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगे। उनके कंधे से कंधा मिलाकर सभी को साथ देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। पंचायत में कल्याण सिंह सरोज, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति अजय भारती, सपा महिला विधानसभा अध्यक्ष मीता सिंह, ओम शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जयपाल सिंह, मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, ओमप्रकाश, ठाकुरदास, शिवम यादव, राकेश कुशवाह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed