{"_id":"65d7478a26a42422bc01d3d9","slug":"theft-from-two-shops-near-police-picket-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112409-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस पिकेट के पास दो दुकानों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस पिकेट के पास दो दुकानों से चोरी
विज्ञापन
अब तक पांच दिन पहले हुई चोरियों का ही नहीं हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/बरखेड़ा। चोरों ने बुधवार की रात पिपरिया मंडन में पुलिस पिकेट से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर उत्पात मचाया। दो दुकानों से सामान और नकदी समेट ले गए।
पांच दिन पूर्व चोरों ने बरखेड़ा के जिरौनिया व सथरापुर भैंसहा गांव के छह घरों से लाखों रुपये की चोरी की थी। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर भी नहीं कर पाई थी कि बुधवार की रात चोरों ने गांव परेवा अनूप के रहने वाले डॉ राजेंद्र प्रसाद की गांव पिपरिया मंडन के मुख्य चौराहे पर स्थित शटरिंग की दुकान को निशाना बना लिया।
पीछे की दीवार कूदकर दुकान में घुसे चोर पानी का मोटर, आठ लोहे के गाटर, नल का हत्था समेत 60 हजार रुपये का सामान समेट ले गए। चोरों ने मौके पर खड़ी कार भी तोड़ दी। जिस जगह चोरी की घटना हुई, पुलिस पिकेट वहां से सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर है। चोर उत्पात मचाते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह दुकान स्वामी के पहुंचने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन
इसके अलावा चोरों ने कस्बे में चल रहे विद्युतीकरण के काम को लाए गए तारों के तीन बंडल चोरी कर लिए। इनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही। पुलिस ने अब तक किसी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसआई सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी से भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।