फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man took away his sister-in-law on the pretext of opening a bank account.

Pilibhit News: बैंक में खाता खुलवाने का झांसा देकर साली ले गया युवक

Fri, 13 Feb 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 13 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The young man took away his sister-in-law on the pretext of opening a bank account.
पूरनपुर। बैंक में खाता खुलवाने का झांसा देकर युवक अपनी साली को बहलाकर ले गया। सास ने अपने दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक अन्य घटना में किशोरी को ले जाने पर मां-बेटे सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हजारा थाना में किशोरी की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि उसने अपनी बड़ी पुत्री की शादी दूसरे गांव में की थी। उसके दो बच्चे हैं। उसका दामाद अक्सर घर आता-जाता था। आरोप है कि उसकी दूसरी 17 वर्षीय पुत्री को आठ फरवरी को दामाद बैंक में खाता खुलवाने की जानकारी देकर बाइक से ले गया। इसके बाद नहीं लौटा और न ही अपने घर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में गांव बाजार घाट के हरजिंदर सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

किशोरी को बहलाकर ले जाने की दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र में आठ फरवरी की ही है। किशोरी की मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि घटना के दिन उसकी सोलह वर्षीय पुत्री घर में थी। इस दौरान उसके घर आए गांव ढकिया का बबलू, अपने भाई आकाश, अंकित, मां सीमा देवी और गांव की पूजा के साथ पुत्री को बहलाकर ले गए। काफी खोजबीन के बाद पुत्री का पता नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed