{"_id":"6ad13161e7d0f2b8a00e9248","slug":"procurement-has-not-begun-nor-has-a-survey-of-the-crops-been-conducted-farmers-are-resentful-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171116-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खरीद शुरू नहीं हुई न फसल का हुआ सर्वे, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खरीद शुरू नहीं हुई न फसल का हुआ सर्वे, किसानों में रोष
Fri, 16 Oct 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता -संवाद
पूरनपुर। भाकियू की पंचायत में गांवों में धान खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू न होने, बारिश में धान की खराब हुई फसल पर अब तक सर्वे न होने और छुट्टा पशुओं के विचरण पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष गुप्ता को देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।
तहसील परिसर में भाकियू (टिकैत) की हुई पंचायत में कहा गया कि गांवों में स्वीकृत धान खरीद केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हुई है। बरसात में खराब हुए धान का मुआवजा दिलाने के लिए कई गांवों में अभी तक सर्वे शुरू नहीं किया गया। घुंघचाई के उपखंड अधिकारी बिजली पर किसानों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पंचायत के बाद समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया गया। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के तहसील अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, रामगोपाल, सलमान खां, मनमोहन सिंह, अशरफ खां, रामकुमार प्रजापति, राममूरत लाल आदि के हस्ताक्षर थे।