फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Strict action will be taken against negligence in paddy procurement; ensure daily procurement in line with the targets, says DM.

धान खरीद में लापरवाही पर होगी सख्ती, लक्ष्य के अनुरूप रोजाना करें खरीद : डीएम

Fri, 16 Oct 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against negligence in paddy procurement; ensure daily procurement in line with the targets, says DM.
पीलीभीत। धान खरीद में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पीलीभीत मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों और रूपपुर कमालू स्थित केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की जांच कराई और टोकन, वेटिंग, बोरा रजिस्टर के साथ क्रय पंजिका का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुरूप खरीद करने और किसानों की उपज की मानक के अनुसार तौल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। धान खरीद में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्रों पर चल रही खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने तौल कराने आए किसान से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान बिक्री के लिए केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान खरीदने के निर्देश दिए। खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराने को कहा, ताकि उसका समय रहते समाधान कराया जा सके। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा को भी निर्देशित किया कि किसानों के धान की खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-------------------------
धान खरीद के लिए 13 नोडल अधिकारी को किया गया नामित
-धान खरीद को पारदर्शिता से कराए जाने के लिए 13 नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। एडीएम प्रसून द्विवेदी ने बताया कि पीलीभीत मंडी समिति के लिए समाज कल्याण अधिकारी सुमित यादव, सदर में उपजिलाधिकारी पवन कुमार सिंह, पीलीभीत में नरेंद्र पाल, मरौरी खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश, अमरिया में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, बीसलपुर में खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, बीसलपुर लाल सिंह यादव, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव, पीडी पवन कुमार सिंह, पूरनपुर राजकुमार बैठा सहित 13 लोगों को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed