फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The world record for bird watching Steps toward

बर्ड वॉचिंग कर विश्व रिकार्ड की ओर बढ़ाया कदम

Fri, 04 Dec 2015 10:26 PM IST
plibhit
plibhit Updated Fri, 04 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
The world record for bird watching Steps toward

बर्ड वॉचिंग डे के उपलक्ष्य में टाइगर रिजर्व व सामाजिक वानिकी के तत्वावधान में शुक्रवार को वन रेंज समेत अन्य स्थानों पर एक साथ एक समय में पक्षियों को देखने का विश्व रिकार्ड बनाने की ओर कदम बढ़ाया गया।

विज्ञापन

बर्ड वॉचिंग का विश्व रिकार्ड बनाने को शुक्रवार को जिले की महोफ, माला, बराही, दियूरिया, हरीपुर वनरेंज में शुक्रवार सुबह तड़के ही स्कूली बच्चे व तमाम संगठनों के लोग पहुंच गए। इसके लिए छह बजे से आठ बजे तक समय निर्धारित था, लेकिन सुबह घना कोहरा होने के कारण इसमय में परिवर्तन करते हुए इसको 10 बजे तक कर दिया गया। निर्धारित समय पर एक साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखा। वन विभाग व सामाजिक वानिकी के अफसरों ने बच्चों को पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

महोफ रेंज में सांभर ताल पर 54 लोगों ने 30 प्रजाति के पक्षी, हरीपुर रेंज के धनाराघाट पर 52 लोगों ने 17 प्रजातियां, माला रेंज के कंपार्टमेंट 127 में 22 लोगों ने 14 प्रजातियों, दियोरिया रेंज के रामनगर में 32 लोगों ने 20 प्रजातियों व बराही रेंज में बराही रेस्ट हाउस व कंपार्टमेंट 166ए में 32 लोगों ने 18 प्रजातियों के पक्षी देखे। इस दौरान डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाशप्रकाश, रेंजर केपी सिंह, अनिल शाह, डीके सिंह, शहनियाज आलम, पीएस रहलौत, डिप्टी रेंजर मोबीन आरिफ व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा डैम पर बच्चों ने देखी पक्षियों की 22 प्रजाति
माधोटांडा। इधर सामाजिक वानिकी के नेतृत्व में सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर के कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियों ने शारदा सागर डैम पर करीब 22 प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया। सामाजिक वानिकी के रेंजर हसीन अहमद, डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल, कपिल कुमार, मर्लिन सीजे, योगेश कुमार, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

 एसआरएम इंटर कॉलेज के ईको क्लब के 25 सदस्यों ने शुक्रवार को पसगवां जलाशय और पास में स्थित दियोरिया जंगल का भ्रमण किया।
सदस्यों ने मौके पर मौजूद रेंजर केएन वर्मा से जलाशय और जंगल से संबंधित तमाम प्रकार के सवाल पूछे। रेंजर ने उन सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। सदस्यों के साथ सेव इंवायरमेंट वेयलफेयर सोसायटी के जिला सचिव टीएच खान, कॉलेज प्रवक्ता केएस मिश्रा, हरेंद्र शर्मा और राजपाल गौतम भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed