फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The world is moving towards change: Satyapal

परिवर्तन की ओर जा रही दुनिया : सत्यपाल

Sun, 06 Oct 2024 10:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
The world is moving towards change: Satyapal
बीसलपुर के श​क्ति पीठ में आयोजित यज्ञ में मौजूद लोग।संवाद
बीसलपुर। रविवार को आर्यसमाज भवन में देव यज्ञ और शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ हुआ। शक्तिपीठ में सत्यपाल यादव ने कहा कि दुनिया परिवर्तन की ओर जा रही है।
विज्ञापन

आर्यसमाज भवन में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय भी किया गया। जयघोष और शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, बाबूराम मौर्य, डॉ. सत्येंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, भूपराम वेदार्थी समेत काफी आर्यजन मौजूद थे।
इधर मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में हुए गायत्री यज्ञ में गायत्री परिजनों ने आहुतियां लगाकर लोक कल्याण की कामना की। यज्ञ स्थल की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा भी की। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में शक्ति पीठ के प्रबंधक सत्यपाल यादव, देवकी नंदन गंगवार, प्रताप सिंह तोमर, हेमा देवी, सुनीता गंगवार, विमला देवी समेत काफी गायत्री परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई गोष्ठी में सत्यपाल यादव ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा का मानना था कि परिवर्तन निश्चित रूप से होगा। दुनिया परिवर्तन की ओर जा रही है। इससे लग रहा है कि श्रीराम शर्मा का सपना साकार होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed