{"_id":"675dd72afa5f27b5690089b3","slug":"the-womans-last-rites-were-performed-in-a-sad-atmosphere-sdm-sought-a-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127296-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गमगीन माहौल में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गमगीन माहौल में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। खपरैल ढहने से मलबे में दबकर गांव जितौरिया टांडा निवासी राम औतार की पत्नी राजेश्वरी देवी की मौत मामले में एसडीएम ने राजस्व कर्मियों से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी राम औतार की पत्नी राजेश्वरी देवी की बृहस्पतिवार रात में खपरैल की छत व दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई थी। पति और तीन बच्चे घायल हो गए। सूचना पर उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार ऋषिकांत रघुवंशी व घुंघचाई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
घटना के बाद से परिवार के लोग बदहवास हैं। खपरैलपोश घर गिरने से परिवार ठंड में खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर हो रहा है।