फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman, who was found after two and a half months, expressed her desire to live with her lover

Pilibhit News: ढाई माह बाद मिली महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा

Thu, 22 Aug 2024 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The woman, who was found after two and a half months, expressed her desire to live with her lover
पूरनपुर। ढाई माह बाद मिली विवाहिता कोतवाली में अपने पति के सामने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने बरामदगी की कार्रवाई पूरी कर विवाहिता की इच्छानुसार उसे प्रेमी संग जाने दिया।
विज्ञापन




गजरौला थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी करीब सात साल पहले गांव सबलपुर निवासी एक युवक से हुई थी। उसकी एक पुत्री भी है। विवाहिता मई से लापता थी। पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की। ढाई माह बाद पुलिस को विवाहिता मिली। इसके बाद सूचना देकर उसके पति को भी कोतवाली बुलाया गया। विवाहिता कोतवाली में पति के सामने प्रेेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

विवाहिता का कहना था कि उसका पति अक्सर नशे में धुत होकर उसकी पिटाई करता है। चार साल पहले उसकी गजरौला थाना क्षेत्र के युवक से दोस्ती हुई थी। तब से लगातार उसकी बात मोबाइल पर होती रही। ढाई माह से वह अपने प्रेमी के साथ उसके घर में ही रह रही थी। पुलिस के समझाने पर भी विवाहिता ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गुमशुदा विवाहिता के पति को कोतवाली बुलाया गया था। युवती को अपनी इच्छा से पति या प्रेमी के घर जाने को कहा गया। इस पर युवती प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed