फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman threatened to commit suicide if no action was taken

Pilibhit News: कार्रवाई न होने पर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

Tue, 22 Jul 2025 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The woman threatened to commit suicide if no action was taken
बरखेड़ा। दो सप्ताह पूर्व थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से क्षुब्ध महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या-एक निवासी महिला ने सात जुलाई को थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कहा कि उसका पति नाजिम व परिवार के अन्य लोग दहेज लोभी हैं। अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। असमर्थता जताने पर उसकी मां व बहन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर मायके वालों की बदनामी करते रहते हैं। आरोप है कि जेठ व ससुर ने कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत के 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने थाना परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से की गई शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed