फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The woman accused the doctor of not giving proper treatment

Pilibhit News: महिला ने डॉक्टर पर लगाया सही इलाज न करने का आरोप

Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The woman accused the doctor of not giving proper treatment
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने गर्भपात कराया। इसके बाद में परिजन उसे घर लेकर चले गए। सुबह मामले की शिकायत महिला की ओर से सीएमओ से की गई। जिसमें डॉक्टर पर बेहतर इलाज न करने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। देर शाम को इसमें समझौता भी हो गया।
विज्ञापन

रविवार शाम को एक महिला गर्भपात कराने के लिए जिला महिला अस्पताल में पहुंची थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी, जिसमें गर्भ में पल रहा भ्रूण भी बिल्कुल खराब हो चुका था। इसपर गर्भपात का फैसला ही बेहतर समझा गया। महिला का गर्भपात कराते हुए उसे भर्ती कर लिया गया। इसके बाद वह परिजन उसे घर ले गए। सोमवार सुबह मामले की शिकायत सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा से की गई। महिला ने बताया कि उसका इलाज बेहतर तरीके से न किए जाने के कारण वह घर जाने को मजबूर हुई। सीएमओ ने इस बाबत प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश से बात की। जांच में सामने आया कि महिला देर शाम को आई थी। उसे सभी दवाएं भी दी गई। इसके बाद महिला ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed