फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger disappeared as soon as the cage was attached, the location could not be found

Pilibhit News: पिंजरा लगते ही गायब हो गया बाघ, नहीं मिल रही लोकेशन

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The tiger disappeared as soon as the cage was attached, the location could not be found
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर 13 मील के समीप शुक्रवार को चहलकदमी करते देखा गया बाघ अब कहीं और निकल गया है। नहर पटरी के पास लगे पिंजरे के समीप बाघ नहीं पहुंचा। आसपास भी उसकी लोकेशन वनकर्मियों को नहीं मिली। हालांकि नहर की पूर्वी पटरी से पैदल और दोपहिया वाहनों का आवागमन रविवार को भी बंद रहा।
विज्ञापन

सबसे पहले दो जून को गांव मनहरिया के समीप बाघ देखा गया था। तब शोर-शराबा कर लोगों ने ट्रैक्टरों से बाघ को घेर लिया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम की किसानों से नोकझोंक हुई थी। बाद में बाघ मनहरिया के समीप खन्नौत नदी की झाडिय़ों में चला गया था। खन्नौत नदी की झाडिय़ों में बाघ कई दिन तक डेरा जमाए रहा। बाघ को पकडऩे को खन्नौत नदी की झाड़ी में पिंजरा लगाया गया था, लेकिन इसके बाद बाघ की चहलकदमी बंद हो गई थी।
विज्ञापन

वन विभाग के अफसरों ने बाघ के जंगल में लौट जाने की आशंका व्यक्त कर कुछ दिन बाद पिंजरा हटा लिया था। शुक्रवार शाम को बाघ फिर हरदोई ब्रांच नहर के 13 मील पत्थर के समीप पहुंचा। लोगों ने शोर-शराबा किया। तब बाघ नहर की झाडिय़ों में चला गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों से शोर-शराबा कर रहे लोगों की नोकझोंक हुई। नोकझोंक करने वालों का कहना था कि क्षेत्र में एक महीने से बाघ चहल कदमी कर रहा है। दशहत के चलते खेतों में जाने पर डर लग रहा है। इसके बाद भी बाघ को पकडऩे या जंगल में खदेडऩे की कोशिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ शुक्रवार रात को फिर नहर पटरी पर आकर बैठ गया था। बाघ की चहल कदमी को लेकर नहर की पूर्वी पटरी से शुक्रवार रात को दो पहिया वाहनों और पैदल आवागमन बंद कर दिया गया। जो रविवार को भी बंद रहा। बाघ को पकडऩे को फिर पिंजरा लगाया गया, लेकिन शुक्रवार रात के बाद बाघ की लोकेशन निगरानी में लगे वनकर्मियों को नहीं मिली। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि बाघ की रविवार को भी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। बाघ की निगरानी में टीम लगी हुई है। बाघ को पकडऩे को पिंजरा भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed