फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ten kilometer road going to Majhola-Duni Barrage has become dilapidated

Pilibhit News: बदहाल हो गया मझोला-दूनी बैराज को जाने वाला दस किलोमीटर मार्ग

Mon, 07 Oct 2024 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The ten kilometer road going to Majhola-Duni Barrage has become dilapidated
जसपाल सिंह।
मझोला। करीब 14 वर्ष पूर्व मझोला-दूनी बैराज को जाने वाले 10 किमी लंबे मार्ग का निर्माण कराया गया था। बाद में कुछ माह बाद से ही यह बदहाल होने लगा। अब बारिश के बाद सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले करीब दो दर्जन गांवों के लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2009-10 में इस सड़क को लोनिवि की ओर से बनवाया गया था। इसके एक साल बाद से ही सड़क खराब होने लगी। इस पर बीच-बीच में काम होता रहा। बावजूद इसके कई बार मांग के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया गया। मौजूदा समय में सड़क की हालत बदहाल हो गई है। सड़क से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

हर कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक समस्या सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। गड्ढे होने से गिरने की आशंका रहती है। कई बार मांग के बाद भी ध्यान न देने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ता है मार्ग
मझोला- दूनी बैराज मार्ग से करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। यह मार्ग गुलड़िया, गिधौर, रानी कॉलोनी, बहरुआ, जोशी कॉलोनी, टोडरपुर, मझारा फार्म, ऐंठपुर सूरजपुर होते हुए उत्तराखंड सीमा को जोड़ता है। इसी मार्ग से मझोला होते हुए काफी संख्या में लोग उत्तराखंड जाते है।
--


बोले लोग-उदासीनता के चलते नहीं दिया जा रहा ध्यान

मझोला- दूनी बैराज मार्ग से लोगों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। जन प्रतिनिधियो को मार्ग बनाने के लिए विभाग पर दबाव बनाना चाहिए। - जसपाल सिंह गोराया, मझारा फार्म



-मझोला -दूनी बैराज मार्ग वर्ष 2009 -10 तक ही चलने लायक रहा। उसके बाद मार्ग पर सरकारी राशि का सही उपयोग में न कर खानापूरी की गई। जिससे आज मार्ग बड़े-बड़े गड्ढ़ों में तब्दील हो गया है।

-दिलबाग सिंह
-

सड़क अब चलने के लायक नहीं बची है। इससे सबसे अधिक खतरा सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को रहता है। मांग करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
- तेजेंदर सिंह



--
मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। जहां-जहां से मार्ग टूटा है वहां वहां पर मरम्मत की जाएगी। जोशी कॉलोनी में 400 मीटर सीसी रोड का नाली सहित निर्माण किया जाएगा।
-अजय सिंह, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग

जसपाल सिंह।

जसपाल सिंह।

जसपाल सिंह।

जसपाल सिंह।

जसपाल सिंह।

जसपाल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed