फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team from Bareilly took samples of mosquito larvae.

Pilibhit News: बरेली से आई टीम ने लिया मच्छर के लार्वा का सैंपल

Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The team from Bareilly took samples of mosquito larvae.
बिलसंडा। बरेली से आई टीम ने ब्लॉक के गांव बिलहरा में जांच के लिए मच्छर पकडे़ और लार्वा का घनत्व चेक किया। इस दौरान लोगोें को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

गांव बिलहरा में कई दिनों से बुखार का प्रकोप है। यहां लगातार शिविर लगाकर जांच कराई जा रही है और दवाइयां वितरित की जा रही हैं। इसके बावजूद बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गांव में एक महीने में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। गांव वाले बुखार से मौतें होने की बात कह रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग दूसरी बीमारियों से मौत होना बता रहा है।

बुधवार को बरेली से आई टीम में शामिल डॉ. अभिषेक शर्मा ने गांव में मच्छरों और लार्वा के सैंपल लिए। उन्होंने गांव वालों को जागरूक भी किया। कहा, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी पानी का ठहराव न होने दें। नालियों में सफाई रखें। दिक्कत होने पर चिकित्सक से ही दवाई लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed