फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The teacher's place in society is paramount

Pilibhit News: समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि

Sun, 01 Sep 2024 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
The teacher's place in society is paramount
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम  को संबो​धित करते सीओ प्रतीक दहिया। संवाद
बीसलपुर। सीओ प्रतीक दहिया ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोपरि होता है। शिक्षक के त्याग की बराबरी कोई भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

सीओ ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कि कहा कि शिक्षक अपने को तपाकर बच्चोंं में ज्ञान भरता है। दिल्ली से आईं वैज्ञानिक सलाहकार आशा त्रिपाठी ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर एक बहुत अच्छी शिक्षण संस्था है। इस संस्था में पढ़कर बच्चा कुछ भी बन सकता है। केवल मेहनत की आवश्यकता है।
पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कहा कि पीलीभीत जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक गोविंद बिहारी ने कहा कि बच्चों को अपने गुरु के सामने अपने मन की बात कहनी चाहिए। दिल्ली से आए डॉ. वाचस्पति दुबे ने कहा कि इस प्रकार के पूर्व छात्र सम्मेलन समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
विज्ञापन

उन्नाव के सहायक आयुक्त (जीएसटी) श्याम सुंदर पाठक ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों और विद्या मंदिरों में दी जानी वाली शिक्षा की कोई सानी नहीं है। समारोह में कॉलेज के प्रबंधक विष्णु गोयल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, आयोजन समिति के अनुज मित्तल, सर्वेंद्र शुक्ला, धीरज गुप्ता, दिनेश गुप्ता और ब्रजेश गुप्ता आदि ने विचार रखे। संचालन सोमेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का शुभांरभ मु ख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस मौके पर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों पूरनलाल, इंद्रजीत, श्याम देव, मदनमोहन, ओमप्रकाश, प्रेमप्रकाश, महेंद्रपाल, ईश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, कृष्णपाल, सर्वेश द्विवेदी और संतोष मिश्रा को सम्मानित किया गया।

समारोह में अंशु, आकांक्षा, आस्था, आयुषी, प्रतीक्षा, गरिमा, शुभि, अनामिका, ख्याति, ऐशी, अलीशा, समीक्षा, अमन, आदित्य, अंश, दिव्यांशू, देवेंद्र, देवेश, वंश, करन आदि मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अनुज मित्तल ने आगंतुकों का आभार जताया।

बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम  को संबोधित करते सीओ प्रतीक दहिया। संवाद

बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम  को संबोधित करते सीओ प्रतीक दहिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed