{"_id":"6786b20376d3001e970b41b7","slug":"the-son-in-law-who-was-living-as-a-son-in-law-fraudulently-got-the-land-donated-in-his-name-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-129018-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर जमाई बनकर रह रहे दामाद ने धोखाधड़ी कर जमीन दान में अपने नाम कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर जमाई बनकर रह रहे दामाद ने धोखाधड़ी कर जमीन दान में अपने नाम कराई
Wed, 15 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग की जमीन उसके दामाद ने दान में अपने नाम करा ली। गेहूं की फसल कटवाने पहुंचे बुजुर्ग दंपती को मामले की जानकारी हुई। इसपर विरोध करने पर दामाद ने बुजुर्ग ससुर को जान से मारने की धमकी दी। उसकी गैर मौजूदगी में ट्रैक्टर-ट्राॅली, हैरो भी घर से ले गया। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुजुर्ग की ओर से उसके दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हजारा थाना के गांव कबीरगंज जनता फार्म निवासी बुजुर्ग वचन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी चारों पुत्रियों की शादी कर दी। पुत्र उसका मानसिक अस्वस्थ्य है। इसको लेकर उसने पुत्री राजविंदर कौर और उसके पति जसवीर सिंह को अपने पास रख लिया। उसके नाम 2.265 हेक्टेयर जमीन है। मार्च 2024 में रुपयोंं की जरूरत पर उसने अपने दामाद जसवीर सिंह से बात की।
तब जसवीर सिंह ने सरकार की कई नई योजनाओं के चलने की जानकारी दी और लोन दिलाने का झांसा देकर 15 मार्च को पूरनपुर तहसील में ले जाकर जमीन को दान में अपने नाम करा ली। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब पत्नी के साथ एक अप्रैल 2024 को खेत में खड़े गेहूं की कटाई कराने पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि तब खेत में पहुंचे जसवीर सिंह ने जमीन दान में उसके नाम होने की जानकारी दी। विरोध पर जसवीर ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जसवीर ने जमीन दान में अपने नाम कराने पर उसके पुत्र को गवाह बना लिया। बाद में उसकी गैरमौजूदगी में घर आया दामाद उसका ट्रैक्टर-ट्राॅली और भी हैरो ले गया। हजारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर वचन सिंह की ओर से उसके दामाद जसवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर संपत्ति खुर्दबुर्द करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।