{"_id":"68c3295a23c85bc3a008d761","slug":"the-sanitation-worker-has-not-reached-the-village-panchayat-for-months-there-is-a-pile-of-garbage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-143706-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महीनों से नहीं पहुंचा ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी, गंदगी का लगा अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महीनों से नहीं पहुंचा ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी, गंदगी का लगा अंबार
Fri, 12 Sep 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत में महीनों से सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्राम वासियों ने पूरे मामले की शिकायत डीपीआरओ से की है। इसके बाद भी सफाई कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।
ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मनमानी से गांवों में गंदगी का अंबार लगा है। जिले की कई ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारी मूलकार्य को छोड़ अन्य कार्यों को देख रहे हैं। बीसलपुर क्षेत्र के गांव रिछोला घासी के ग्रामीणों ने डीपीआरओ रोहित भारती को संयुक्त रूप से शिकायतीपत्र दिया है। बताया कि उनके यहां कार्यरत सफाई कर्मचारी महीने में एक दो बार ही गांवों में पहुंचे हैं।
इससे गांवों की नालियां गंदगी से पट गई हैं। हाल ही में बारिश से गांवों में गंदगी के और भी खराब हालात हो गए। ऐसे में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से उनके गांवों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शिकायत करने वालों में लालता प्रसाद, गुड्डू, सुनील कुमार, राजेश, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, प्रभात मिश्रा, हरीशंकर, उमेश चंद्र, संजीव आदि ग्रामीण शामिल थे।