फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road leading to Bahedi is in bad shape, potholes are giving pain to the pedestrians.

Pilibhit News: बहेड़ी जाने वाला मार्ग खस्ताहाल, राहगीरों को दर्द दे रहे सड़क के गड्ढे

Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Bahedi is in bad shape, potholes are giving pain to the pedestrians.
छोटेलाल दिवाकर।
अमरिया। पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे से गांव सिरसा-गोपाल नगर होकर बहेड़ी जाने वाली सड़क का पांच किलोमीटर हिस्सा काफी खस्ताहाल है। गन्ना भरे ट्रक निकलने से सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। सड़क के गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिला मुख्यालय से बहेड़ी जाने वाले अधिकांश लोग भी इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बड़ेपुरा गुरुद्वारे के पास से बहेड़ी जाने वाले मार्ग की लंबाई करीब 30 किलोमीटर है। इसमें पांच किलोमीटर हिस्सा पीलीभीत में आता है। बाकी सड़क बरेली में आती है। बरेली जिले की सड़क का पूरा हिस्सा ठीक है। मगर पीलीभीत जिले में पड़ने वाली पांच किलोमीटर सड़क बदहाल है। इस मार्ग पर गन्ना भरे ओवरलोड ट्रकों के गुजरने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। सड़क के गड्ढों में गिरकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही। सड़क का निर्माण को दस साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन


दिक्कत झेल रहे हैं इन गांवों के ग्रामीण
सड़क की मरम्मत न होने से करीब 15 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गिरकर चोटिल हाे रहे, वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस मार्ग पर सिरसा, बक्शपुर, बांसखेड़ा, गोपाल नगर, गूलर बोझ, चठिया भैंसहा, निसावां, निसैय्यां आदि गांवों की करीब 20 हजार आबादी का आवागमन होता है। इसके अलावा जिला मुख्यालय से बहेड़ी जाने वाले लोग भी इस रास्ते का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन



मरम्मत न होने से सड़क बदहाल है। इस मार्ग पर दिन भर में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन गुजरते हैं। गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक भी गुजरते हैं। राहगीरों को काफी परेशानी होती है। और वाहनों में भी नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजेन्द्र सिंह भास्कर, ग्राम सिरसा


इस सड़क के निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की गई। मगर सुनवाई अब तक नहीं हुई है इस मार्ग पर चलना बहुत मुश्किल हो गया है।
- छोटे लाल दिवाकर, ग्राम सिरसा

आरईएस ने बहेड़ी जाने वाले रास्ते को मरम्मत कार्य के लिए चिह्नित किया है। कई अन्य रास्तों का प्रस्ताव भी भेजा गया है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

- मयंक गोस्वामी, एसडीएम अमरिया

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

छोटेलाल दिवाकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed