फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road built at a cost of Rs 1 crore started crumbling as soon as the villagers touched it.

Pilibhit News: ग्रामीणों के हाथ लगाते ही उखड़ने लगी एक करोड़ से बनी सड़क

Sat, 14 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 14 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The road built at a cost of Rs 1 crore started crumbling as soon as the villagers touched it.
घुंघचाई। सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शेरपुर-मकरंदपुर से होकर चंदुइया कॉलोनी जाने वाली सड़क का हाथ लगाते ही उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हाथ से उखड़ती सडक व विरोध जताते लोग देखे जा रहे हैं। फिलहाल सडक का निर्माण अभी रुका हुआ है।
विज्ञापन

घुंघचाई क्षेत्र में शेरपुर मकरंदपुर से लेकर चंदुइया कॉलोनी तक चार किमी लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क की परत हाथों से उखाड़कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो नौ मार्च का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मानकों को ताक पर रख कर निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर कोलतार व बजरी की मामूली परत के नीचे से मिट्टी निकल रही है। ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन व हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed