{"_id":"585abe494f1c1ba107e396f2","slug":"the-revised-budget-of-4-92-million-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":" 4.92 करोड़ मुनाफे का संशोधित बजट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.92 करोड़ मुनाफे का संशोधित बजट पेश
Wed, 21 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
4.92 करोड़ मुनाफे का संशोधित बजट पेश
Link Copied
नगर पालिका बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 4.92 रुपये मुनाफे का संशोधित बजट पेश किया गया। सदस्यों द्वारा मलिन बस्तियों के सुधार की मांग पर पालिका चेयरमैन ने मलिन बस्ती के बजट में दस प्रतिशत वृद्धि करने के निर्देश दिए। नगर पालिका सभागार में बुधवार को अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें वर्ष 2016-17 (छह माह) के लिए 29,50,81,000 रुपये आय के सापेक्ष 24,58,77,000 रुपये व्यय का संशोधित बजट पेश किया। सदस्यों ने मलिन बस्तियों के सुधार को बजट बढ़ाने की मांग की। चेयरमैन ने मलिन बस्ती बजट में दस फीसदी बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। चर्चा के बाद संशोधित बजट सदस्यों द्वारा बिना किसी शोर शराबे के पास कर दिया गया। सदस्य अनूप कुमार ने सभासद कक्ष न बनने पर नाराजगी जताते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की। पुष्पा उपाध्याय ने समाजवादी पेंशन योजना के तहत वार्ड के दस पात्रों को पेंशन का लाभ न मिलने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों की पत्नियां सांठगांठ के चलते पेंशन ले रही हैं। सदस्य गोकुल प्रसाद मौर्य ने केबिल बिछाने के दौरान काटी गई सड़कों को बिना मरम्मत छोड़े जाने पर नाराजगी जताई। इस मामले में चेयरमैन ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पालिका द्वारा दिए जाने वाले होर्डिंग प्रचार प्रसार, मछली बाजार, नखासा व हड्डी चरसा का ठेका दिए जाने का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पास किया गया। मनोज कुमार ने खाद्य सुरक्षा के तहत राशन पर्चियां न बांटने का आरोप लगाया। इसके अलावा सदस्यों ने संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में लेट लतीफी पर रोष जताया। इस पर चेयरमैन ने भर्ती प्रक्रिया जिला प्रशासन स्तर पर रुकी होने की जानकारी दी। इस मौके पर ईओ वीपी सिंह, लेखाकार वीके त्रिपाठी, जेई दिनेश राजपूत, सदस्य देवी सिंह, संतोष कुमार, इकबाल हजरत, महेंद्रपाल, कुश कुमार, कंचन सक्सेना, मंजू जायसवाल, उमा मिश्रा, रेशमा बी, तरन्नुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।