फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The race took the lives of sugarcane farmers

गन्ने की आपाधापी ने किसान की ली जान

Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहर स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री के गेट पर गन्ना लेकर पहुंचे ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन
और डनलप में टक्कर हो गई, जिससे डनलप पलट गया। इस दुर्घटना में बरेली के थाना क्लोडिया गांव बिहारीपुर रहमान निवासी 18 वर्षीय लालता प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ निवासी 24 वर्षीय विनोद घायल हो गया। मृतक के पिता की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बरेली के थाना क्लोडिया गांव बिहारीपुर रहमान निवासी लालता प्रसाद कुछ दिन पूर्व अपने बहनोई सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नावकुड निवासी विनोद कुमार के घर आया था। शुक्रवार की रात वह बहनोई के साथ डनलप से गन्ना लेकर शुगर फैक्ट्री पहुंचा। यहां मिल गेट पर गन्ना वाहनों की अधिक भीड़ के चलते काफी अफरातफरी थी। हर कोई पहले फैक्ट्री पहुंचने का प्रयास कर रहा था। इस आपाधापी में वहां गन्ना लेकर पहुंचे एक ट्रैक्टर-ट्राली से डनलप में टक्कर लग गई जिससे डनलप पलट गया।
उस पर बैठा लालता डनलप के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई जबकि विनोद घायल हो गया। घटना के बाद किसान अपने गन्ना लदे वाहन को छोड़ भागने लगे। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक के पिता अंगनलाल की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।

बहनोई की मदद को आया था लालता
पीलीभीत। नावकुड निवासी विनोद कुमार ने गन्ने की फसल बोई थी। फैक्ट्री द्वारा बंदी से पहले गेट फ्री किए जाने पर वह अपना गन्ना जल्द सप्लाई करना चाहता था। ऐसे में उसने अपने साले लालता को मदद के लिए बुला लिया। यहां उसने पूरी लगन से बहनोई के साथ लगकर खेती के काम में हाथ बटाया। शुक्रवार को विनोद के मना करने पर भी वह साथ चला आया, लेकिन किसी को क्या पता था कि साले बहनोई का यह साथ आखिरी साबित होगा। लालता की मौत से घर वालों का रो रो बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed