फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The post mortem report did not reveal the secret of the death of the fertilizer trader

Pilibhit News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला खाद व्यापारी की मौत का राज

Tue, 16 Apr 2024 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
The post mortem report did not reveal the secret of the death of the fertilizer trader
पूरनपुर। नहर में मिले खाद व्यापारी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद व्यापारी का शव रविवार को हरदोई नहर ब्रांच में उतराता मिला था।
विज्ञापन

नगर की सुधीर कॉलोनी निवासी जितेंद्र गुप्ता शनिवार को दिन में 11 बजे अपने छोटे उत्कर्ष को गांव घाटमपुर निवासी जगदीश सिंह और गांव रंपुरा निवासी सचिन के साथ जाने की बात कहकर निकले थे। दोपहर 2:30 बजे छोटे पुत्र उत्कर्ष ने जब खाना खाने के लिए फोन किया तो कॉल सचिन ने रिसीव की।
विज्ञापन

शाम तक जितेंद्र का सुराग न लगने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। रविवार शाम करीब 5:30 बजे जितेंद्र का शव हरदोई ब्रांच नहर में टूटा पुल के पास मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खाद व्यापारी का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि जितेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed