फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The person who snatched the chain from the woman's neck turned out to be from the city

Pilibhit News: शहर का निकला महिला के गले से चेन नोचने वाला

Sun, 03 Nov 2024 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
The person who snatched the chain from the woman's neck turned out to be from the city
पीलीभीत। शहर के चौक बाजार के निकट शनिवार को पैदल जा रही महिला के गले से चेन नोचकर भागने वाला आरोपी शहर का ही निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर छीनी गई चेन बरामद कर ली। रविवार को घटना का खुलासा करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में रविवार शाम सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला साहूकारा निवासी मीरा गुप्ता पत्नी सुरेंद्र गुप्ता मंदिर से गोवर्धन पूजा कर पैदल घर लौट रहीं थी। तभी चौक चौराहे के निकट अचानक पैदल आए युवक ने उनके गले में पड़ी चेन को नोच लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाया और उसका पीछा किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना के बाद अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखने के साथ सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें युवक की तस्वीर मिली। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। अंतत: घटना के चार घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरूल्लाहशाह निवासी रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed