{"_id":"6a95d2d9b5c53993890f1171","slug":"the-next-day-elephants-destroyed-the-watchtower-and-ruined-the-crops-in-the-farmers-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-167741-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाथियों ने दूसरे दिन किसान के खेत में मचान तोड़ा, फसल उजाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाथियों ने दूसरे दिन किसान के खेत में मचान तोड़ा, फसल उजाड़ी
विज्ञापन
हाथियों ने गांव चंदिया हजारा के निताई विश्वास के खेत में खाई और खराब की गन्ना की फसल - किसान
पूरनपुर। हरीपुर जंगल में डेरा डाले हाथियों ने रविवार रात को गांव चंदिया हजारा के समीप गांव के निताई विश्वास के खेत में बना मचान तोड़ दिया। गन्ने की फसल खाई और खराब की। हाथियों के जंगल से निकलकर खेतों में आने से किसानों में दहशत है।
नुकसान की जानकारी सोमवार को खेतों में पहुंचे किसानों को हुई। शनिवार की रात हाथियों गांव हाथियों ने गांव चंदिया हजारा के पुतिन तरफदार, बबलू विश्वास, आदित्य सरकार, सनातन माली, शंकर ढाली, बीनू सरकार, सपन राय, तारक के गन्ने के खेतों में घुसकर फसल खाई और खराब की थी। इसके अलावा सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मनहरिया के समीप खेतों में पहुंचकर गांव के पांच किसानों के गन्ने के खेतों में घुसकर फसल खाई और खराब की थी। वन विभाग के अफसर हाथियों के किशनपुर सेंच्युरी और बराही जाने का तर्क दे रहे थे। रविवार रात को फिर हाथियों के झुंड ने गांव चंदिया हजारा के समीप पहुंचकर गांव के निताई विश्वास के खेत में बना मचा तहस-नहस कर दिया। गन्ना की फसल खाई और खराब की। क्षेत्र में हाथियों का झुंड पहुंचने से किसान दहशत में है। हरीपुर रेंजर सहीर खां ने बताया कि शनिवार रात को हाथी बराही जंगल की ओर चले गए थे। रविवार को फिर बराही जंगल की और से लौटे हाथियों ने गांव चंदिया हजारा के निताई विश्वास के खेत में घुसकर गन्ना की फसल खाई और खराब की है। हाथी रविवार रात को ही किशनपुर सेंच्युरी की ओर चले गए है। संवाद
दो साल पहले भी नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिला
पूरनपुर। दो साल पहले भी हाथियों के झुंड ने गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप खेतों में पहुंचकर कई दिन तक डेरा जमाया था। कई किसानों की गन्ना और धान की फसल खाई और खराब की थी। मगर किसानों को मुआवजा अब तक नहीं मिला। चंदिया हजारा ग्राम पंचायत के प्रशासक वासुदेव कुंडू ने बताया कि मुआवजा दिलाने को वन विभाग के अफसरों ने कई बार किसानों का बैंक खाता नंबर लिया। मगर मुआवजा आज तक नहीं मिला।