फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The monkey army was sent off on the last day of Bisalpur Ramlila fair

Pilibhit News: बीसलपुर रामलीला मेले में अंतिम दिन विदा की गई वानर सेना

Thu, 17 Oct 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The monkey army was sent off on the last day of Bisalpur Ramlila fair
बीसलपुर रामलीला मेले में लगी दुकानों पर खरीददारी करते लोग। संवाद
बीसलपुर। रामलीला मेले में बुधवार की शाम अंतिम दिन वानर स्वरूप सेना की विदाई लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन


लीला में दर्शाया गया कि अयोध्या में भगवान राम का राज्याभिषेक होने के बाद सुग्रीव, जामवंत, नल-नील और विभीषण आदि ने भगवान राम से अपने घर जाने की अनुमति मांगी l भगवान राम ने लंका विजय के लिए उन सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वे लोग समय-समय पर अयोध्या आते रहें l उसके बाद भगवान श्रीराम ने उन लोगों को भावभीनी विदाई दी l
विदाई होने पर सुग्रीव ने हनुमान से भी अपने साथ चलने को कहा। हनुमान ने कहा कि वह भगवान श्रीराम की सेवा करने के लिए पैदा हुए हैं, इसलिए वह अयोध्या में ही रहकर अपने प्रभु की सेवा करेंगे। भगवान श्रीराम ने इसके लिए हनुमान को अपने साथ रहने की अनुमति दे दी l
विज्ञापन

लीला का संचालन लकी मिश्रा, मनोज त्रिपाठी और अवधेश भट्ट ने रामायण की चौपाइयां और दोहे पढ़कर किया l लीला में राम की भूमिका अनमोल शंखधार, लक्ष्मण की भूमिका अनमोल शर्मा, हनुमान की भूमिका आशीष त्रिपाठी, अंगद की भूमिका अमित तिवारी, सुग्रीव की भूमिका हार्दिक वाजपेई, जामवंत की भूमिका अनुज मिश्रा और नील की भूमिका दीपांशु मिश्रा ने निभाई l
विज्ञापन
विज्ञापन






भंडारे केे साथ रामलीला मेला संपन्न

पीलीभीत। स्थानीय परमठ मंदिर पर राजसूइय यज्ञ, ब्राह्मण भोज, स्वरूपों की विदाई व भंडारे के साथ ही 139वें श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो गया।
बुधवार को मंदिर परिसर में प्रभु राम ने राजसूइय यज्ञ किया। महंत ओमकारनाथ ने वेद मंत्रोच्चार कर यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद भंडारा हुआ। सबसे पहले ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाद में सभी स्वरूपों को दक्षिणा देकर उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर सुनील मिश्रा, डाॅ. शैलेंद्र नाथ मिश्रा, अमरीश शर्मा अंबू, रमाकांत पांडेय, नरेश शुक्ला, आयुष सक्सेना, केशव सक्सेना, भानु प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, अमिताभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद





पूरनपुर में निकली राम वनगमन यात्रा
पूरनपुर। रामलीला मेला में राजा दशरथ की ओर से राम को १४ वर्ष के वनवास देने की लीला के बाद बुधवार को नगर में राम वनगमन यात्रा निकाली गई। इसमें राम-लक्ष्मण-सीता वन जाने के लिए निकले। रामलीला मेला से शुरू हुई राम वनगमन यात्रा स्टेशन रोड, संजय गांधी मार्ग, बाजार रोड, पकडिय़ा चौराहा, कोतवाली के सामने होती हुई स्टेशन रोड से रामलीला मेला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई। राम वनगमन यात्रा का नगर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। यात्रा में नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित, महेश आजाद, धीरू आदि शामिल रहे। संवाद

बीसलपुर रामलीला मेले में लगी दुकानों पर खरीददारी करते लोग। संवाद

बीसलपुर रामलीला मेले में लगी दुकानों पर खरीददारी करते लोग। संवाद

बीसलपुर रामलीला मेले में लगी दुकानों पर खरीददारी करते लोग। संवाद

बीसलपुर रामलीला मेले में लगी दुकानों पर खरीददारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed