{"_id":"6892511fcb78e00671059644","slug":"the-miscreants-tried-to-enter-the-businessmans-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141240-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बदमाशों ने की व्यापारी के घर में घुसने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बदमाशों ने की व्यापारी के घर में घुसने की कोशिश
Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। बदमाशों ने सोमवार की रात नगर के मोहल्ला साहूकारा में एक जूता व्यापारी के घर में घुसने की कोशिश की। व्यापारी की सजगता से बदमाश किसी वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
बाटा शू एजेंसी के मालिक अनुज मित्तल ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे उनके मकान की छत पर दीवार से चढ़कर तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने सीढि़यों से उतरने की कोशिश की। तभी वहां रखा कुछ सामान गिर गया। सामान गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागकर आंगन में आ गए।
परिवार के लोगों ने तीनों बदमाशों को देख लिया। शोर मचाते ही बदमाश भाग गए। इसी बीच मोहल्ले के लोग जाग गए। अधिकांश लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। वार्ड सभासद अनुपम मित्तल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बदमाश होने की अफवाह फैली है। मगर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिलता है, जिसने बदमाश देखे हों।