{"_id":"66cc20a226c2f6e7ff0d9d36","slug":"the-girl-was-thrown-out-of-the-house-when-her-dowry-demand-was-not-met-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121496-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती को घर से निकाला
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर मोहल्ला कायस्थान निवासी कल्पना को तीन साल पहले घर से निकाल दिया गया। ससुरालियों ने मायके आकर उसके बच्चे को छीनने की कोशिश की। शोर-शराबे पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कल्पना की ओर से उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्पना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सात दिसंबर 2020 को उसकी शादी पीलीभीत के सुनगढ़ी मोहल्ला निवासी दीपक से हुई थी। दहेज में एक लाख और बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे तीन साल पहले घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
मायके में उसने पुत्र को जन्म दिया, जो दो साल 10 महीने का है। आरोप है कि 15 जुलाई 2024 को मायके आए ससुरालियों ने उसके पुत्र को छीन लिया। विरोध पर कल्पना से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। शोर-शराबे पर उसके माता-पिता ने बमुश्किल ससुरालियों से बच्चे को छीना।
विज्ञापन
लोगों के एकत्र होने पर ससुराली जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कल्पना की ओर से उसके पति दीपक, सास गीता, ससुर जमुना प्रसाद, जेठ विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।