फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The game of cards has stopped, patients are being run from here to there

Pilibhit News: पर्ची का खेल थमा, इधर से उधर दौड़ाए जा रहे मरीज

Fri, 07 Feb 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The game of cards has stopped, patients are being run from here to there
शहर के जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी लाइन।संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा पर्ची थमाने का खेल थम गया है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने मरीजों को बाहर की दवा नहीं लिखी। हालांकि, मरीजों को इधर से उधर दौड़ाया जरूर गया। मौसम में बदलाव की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ भी जुटी।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष में जुटी। मरीजों को उपचार के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। लाइन में लगकर चिकित्सक के पास पहुंचे कई मरीजों को दूसरे कक्ष में जाने की सलाह दी गई। इससे मरीजों को काफी असुविधा हुई। शहर के मोहल्ला पकड़िया के ओमप्रकाश ने बताया कि अपनी पत्नी सुमन लता का उपचार कराने के लिए अस्पताल आए थे।
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बाद जब वह चिकित्सक के पास पहुंचे, तो चिकित्सक ने उन्हें ट्रामा सेंटर में जाने के लिए कह दिया। ऐसे में उनकी वहां मौजूद गार्ड से नोकझोंक भी हुई। वहीं न्यूरिया के शादाब ने बताया कि लाइन में लगने के बाद चिकित्सक ने उन्हें ईएनटी कक्ष में भेज दिया। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed