फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The floor and walls were stained with blood, the house became the reason for the murder

Pilibhit News: खून से रंग गई फर्श और दीवार, मकान बने हत्या की वजह

Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The floor and walls were stained with blood, the house became the reason for the murder
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। घर की दीवार और फर्श खून से रंग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के पीछे संपत्ति वजह बनी। बताया जाता है कि पहले पति ने नोएडा और गाजियाबाद में पूजा के नाम से दो मकान खरीदे थे। पूजा उन मकानों को अब बेचने की तैयारी में थी। पहले पति यह नहीं चाहता था और इस बात पर उसने घटना को अंजाम दे दिया। नौगवां पकड़िया निवासी मनीराम की पत्नी पूजा शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के पैरी चौकी के निकट की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी हरदोई जनपद के पिहानी निवासी उमाशंकर के साथ हुई थी। तीन साल पूर्व पूजा मनीराम के साथ बतौर पत्नी रह रही थी। बताया जाता है कि पहला पति दिल्ली में लंबे समय से प्राइवेट नौकरी करता है। उसने पूजा के नाम नोएडा और गाजियाबाद में दो मकान खरीदे थे।
विज्ञापन

उसे छोड़ने के बाद दोनों मकान विवाद की वजह बन गए। पूर्व में पूजा उन दोनों मकान को बेचने की तैयारी कर रही थी। इसकी जानकारी पहले पति को लगी तो वह इसका विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर वह शुक्रवार सुबह अपने एक अन्य साथी के साथ नौगवां पकड़िया पहुंचा और पूजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में संपत्ति विवाद के चलते हत्या की वजह बताई जा रही है। पुलिस घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी है। आरोपी पहले पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए एसपी ने दो टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed