फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The first Monday was Shiva-filled with the chanting of Bol Bam-Bam Bhole, Jalabhishek

Pilibhit News: बोल बम-बम भोले के जयघोष, जलाभिषेक से पहला सोमवार हुआ शिवमय

Tue, 15 Jul 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The first Monday was Shiva-filled with the chanting of Bol Bam-Bam Bhole, Jalabhishek
शहर के गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद - फोटो : परिजन।
पीलीभीत। सावन माह के पहले सोमवार को शहर शिवभक्ति में सराबोर रहा। सुबह से ही गौरीशंकर मंदिर, अर्द्धनारीश्वर मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर समेत अन्य प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन शिवालय गौरीशंकर मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही, यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। मंदिर के चारों ओर बैरिकेडिंग लगाकर कतारबद्ध प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग लाइन लगाई गई थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस - प्रशासन सतर्क रहा। शहर के अर्द्धनारीश्वर मंदिर में भी सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


बीसलपुर में भी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
बीसलपुर। सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर बेलपत्र,प्रसाद,दूध,जल चढ़ाया। गुलेश्वर नाथ मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पालिका प्रशासन ने शिविर लगाया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एएडीएम नागेंद्र पांडेय ने गुलेश्वर नाथ मंदिर में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने इस मौके पर मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। नगर के जानकी रतन मंदिर में इस मौके पर रुद्राभिषेक हुआ। इसमें अनुज मित्तल, मोहन सिंघल, अरविंद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, शालू अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल और प्रवीण नगाइच आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी जगह-जगह मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
पूरनपुर। सावन के पहले सोमवार पर नगर के देवीस्थान, ठाकुरद्वारा, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर सहित नगर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा कर वेलपत्र, धतूरा, दूध, भांग आदि चढ़ाया। शारदा नदी तट पर पहुंचकर कांवड़ियों ने जल भरकर शिवालों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। संवाद




इंकोत्तरनाथ मंदिर में भक्तों भी उमड़ी भीड़
घुंघचाई। सावन के पहले सोमवार को इकोत्तरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इकोत्तरनाथ मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही दूर दराज के अलावा आस पड़ोस के क्षेत्रों से भक्त शिव मंदिर पहुंचे,कतारबद्ध होकर भक्तों ने मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक किया। उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार ऋषिकांत ने बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद- फोटो : परिजन।

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद- फोटो : परिजन।

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

शहर के गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद- फोटो : परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed