फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmer was attacked with sticks and shovel

Pilibhit News: किसान पर लाठी-डंडे और फावड़े से किया हमला

Tue, 22 Jul 2025 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The farmer was attacked with sticks and shovel
कलीनगर। घर में परिवार के साथ मौजूद किसान पर दूसरे गांव के दो युवकों ने खेत पर खींच ले जाकर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी और बच्चों को भी पीटा। माधोटांडा पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम मथना जप्ती निवासी कश्मीर सिंह ने माधोटांडा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 12 जुलाई को वह घर पर था। आरोप है कि अपराह्न करीब दो बजे माला नगरिया गांव निवासी विरसा सिंह व कुलविंदर सिंह उसके घर पर पहुंचे और उससे मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी उसे घर से खेत में खींचकर ले गए और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबे पर उसकी दो छोटी पुत्रियां और पत्नी ने पहुंचकर बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इससे पत्नी बेहोश हो गई। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीण पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव खनंका निवासी दंगल सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि 17 जुलाई को उनका भाई रणवीर सिंह अपने दरवाजे पर खड़ा था। उसी समय गांव के दो युवक आ गए। उन लोगों से कहासुनी होने पर विवाद बढ़ गया। इस पर दोनों युवकों ने उनके भाई पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। दिमाग पर काफी ज्यादा चोट आ गई थी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि रणवीर पर जानलेवा हमले के आरोपी धीरज कुमार और रवि कुमार दोनों सगे भाई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed