फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; नमन का डेब्यू

Sun, 27 Sep 2026 01:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:39 PM IST
खास बातें

India vs West Indies, 1st ODI Live Score update: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज के साथ ही अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटेगी। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजरें रहेंगी।

विज्ञापन
IND vs WI Live Score: India Vs West Indies 1st ODI match Greenfield International Stadium Scorecard Updates
रोहित-कोहली - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:36 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स। 

 
01:33 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच से नमन धीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। प्लेइंग-11 को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वह इस मैच में चार गेंदबाज और दो ऑलराउंडर के साथ उतरेंगे। 
विज्ञापन
01:25 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: कोहली के पास सचिन की बराबरी का मौका

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तूफानी शतक लगाकर अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया। रोहित इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे कि वह अपनी लय बनाए रखें और कुछ और बड़ी पारियां खेलें, क्योंकि उन्हें पता होगा कि असफल होने पर उन पर आलोचक हावी हो जाएंगे। इसके विपरीत कोहली की स्थिति अधिक मजबूत है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में 15000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के लिए 51 रन पीछे हैं। कोहली और रोहित दोनों ने शुक्रवार शाम को नेट पर जिस तरह से करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी की, उससे उनकी ललक का पता चलता है।
01:15 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: रोहित-कोहली होंगे आकर्षण का केंद्र

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में फिर से आकर्षण का केंद्र होंगे, जबकि भारतीय टीम 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहेगी। विश्व कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे मैच खेलने हैं। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे उसे अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी मजबूत 15 सदस्यीय टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।
01:14 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: नमन धीर करेंगे डेब्यू

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से नमन धीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। टॉस से पहले नमन धीर को भारतीय टीम की कैप दी गई। 
01:05 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; नमन का डेब्यू

India vs West Indies, 1st ODI Live Score update: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवंतपुरम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज के साथ ही अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटेगी। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed