{"_id":"68c3272f1662df001609eaab","slug":"the-family-of-the-municipal-worker-reached-the-municipality-with-petrol-to-commit-suicide-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-143730-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेट्रोल लेकर आत्मदाह के लिए नगर पालिका पहुंचा पालिका कर्मी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेट्रोल लेकर आत्मदाह के लिए नगर पालिका पहुंचा पालिका कर्मी का परिवार
Fri, 12 Sep 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल लेकर आत्मदाह के लिए नगर पालिका पहुंचा पालिका कर्मी का परिवार। संवाद
पीलीभीत। नगर पालिका के बाबुओं पर वेतन निकालने के नाम पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पालिका के कर्मचारी ने परिवार के साथ जमकर हंगामा किया। पालिका कर्मी की पत्नी पेट्रोल भरी बोतल लेकर नगर पालिका पहुंची और परिवार के साथ आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि, पालिका के अन्य कर्मचारियों की ओर से महिला को शांत कराया गया।
नगर पालिका से विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के वार्ड 4 के चतुर्थ श्रेणी कर्मी अमन का दो माह से नगर पालिका द्वारा वेतन नहीं निकाला गया है। इधर बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी सपना देवर व एक छोटे बच्चे के साथ पेट्रोल भरी बोतल लेकर नगर पालिका पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। कर्मी की पत्नी का कहना था कि वह बच्चों के पालन पोषण के लिए प्राइवेट नौकरी करती है। आरोप लगाया कि नगर पालिका के सफाई नायक, सफाई इंस्पेक्टर, एकांउटेंट व अधिष्ठान बाबू उसके पति का वेतन निकालने के लिए हजारों रुपये की रिश्वत मांगते हैं। इसी के साथ परिजनों ने वेतन नहीं निकलने पर परिवार सहित आत्मदाह की भी धमकी दी। हालांकि पालिका के अन्य कर्मियों द्वारा मामला शांत करा लिया गया व उसके पति का वेतन डालने का भी आश्वासन दिया।
वर्जन
प्रथम दृष्टया कर्मी का वेतन भुगतान नहीं होने के पीछे तकनीकी खराबी होना सामने आई है। रिश्वत मांगने को लेकर जांच समिति बनाई जाएगी, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका